परवेज अख्तर/सीवान : आंध्र प्रदेश से 13 दिन पहले घर के लिए चला दारौंदा का एक युवक अबतक नहीं पहुंच पाया है। इससे युवक के स्वजन काफी चिंतित हैं। उसे घर नहीं पहुंचने से स्वजन काफी मायूस हैं। बताया जाता है कि दारौंदा निवासी अशोक कुमार राम के पुत्र शोविदा राम आंध्रप्रदेश के ओरजल तेलंगाना में मजदूरी का काम करता था। होली में गांव आने के लिए आंध्रप्रदेश के ओरजल तेलंगाना जंक्शन से दो मार्च को राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन से चला। वहां से चलने के बाद युवक से ना तो मोबाइल से बात हुई ना ही उसकी मोबाइल लग रही हैं। उससे संपर्क करने के लिए परिवार वाले कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उससे बात नहीं हो पा रही है। मां किसपति देवी, भाई लड्डू एवं सुनील, बहन बिंदू, अंजलि व नेहा आदि इंतजार करते-करते आंखें पथरा गई हैं। हर आने-जाने वाले लोगों पर एक उम्मीद भरी निगाहें से देख रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…