परवेज़ अख्तर/सिवान: एक पति ने मानवता को शर्मसार करते हुए घरेलू अंदरूनी कलह के कारण अपने पत्नी व दो पुत्रियों को तेज धारदार हथियार से प्रहार कर सदीद तौर पर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दोनों घायल पुत्रियों का इलाज सिवान के सदर अस्पताल में चल रहा है। जहाँ दोनों घायल जिंदगी व मौत से जूझ रही है। उक्त घटित घटना सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में सोमवार की मध्यरात्रि घटी। प्रथम दृष्टया के हो रही चर्चा के मुताबिक घटना को अंजाम पति ने गहरी नींद में सोते समय दिया है। उधर उक्त घटित घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई है तथा तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।
वहीं सूचना पाकर पहुंची है स्थानीय पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने सदीद तौर पर जख्मी पुत्रियों का फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संबंध में एएसपी श्री जितेंद्र पांडे ने बताया कि मृतिका रीता देवी है। पोस्टमार्टम के प्रक्रिया के बाद परिजनों को लाश सौंप दिया गया है। वहीं घायल निकी कुमारी तथा सोनी कुमारी का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है। एएसपी जितेंद्र पांडे ने बताया कि घायलों के प्रथम मौखिक बयान के आधार अनुसंधान जारी है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा। श्री पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति श्रीकांत यादव उर्फ राजू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे समाजसेवी श्री निवास यादव ने अपनी देखरेख में घायलों का इलाज करवाया। तथा गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…