Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना महामारी के लॉकडाउन में वाहन पास हेतु दिए गए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान:- कोरोनावायरस के महामारी के लॉकडाउन में विशेष परिस्थिति में सिवान जिला के अंतर्गत कहीं आने जाने के लिए पास निर्गत करने हेतु सिवान सदर अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर के व्हाट्सएप नंबर 9306065625 एवं महराजगंज अनुमंडल हेतु अपर अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के व्हाट्सएप नंबर 7676523400 पर आवेदन किया जा सकता है। मेडिकल इमरजेंसी में कभी भी आवेदन दिया जा सकता है उस परिस्थिति में मेडिकल जांच संबंधी सभी कागजात संलग्न करना होगा।

पास के लिए आवेदन करने के लिए गाड़ी का नंबर गाड़ी का प्रकार रजिस्ट्रेशन नंबर एवं अन्य कागजात संलग्न करना होगा। आवेदन में अपना मोबाइल नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर भी अंकित करना होगा। विशेष परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति जिला से बाहर जाने हेतु अंतर जिला पास अथवा बिहार से बाहर जाने हेतु अंतर राज्य पास लेना चाहते हैं उन्हें जिला परिवहन पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 8986916020 एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी के मोबाइल संख्या 9430277000 या ईमेल आईडी siwancovidvehiclepass@gmail.com पर आवेदन करना होगा ।

अंतर राज्य यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व सभी सहयात्री को सरकारी मेडिकल टीम से कोविड-19 की स्क्रीनिंग करा लेना होगा तथा यात्रा समाप्ति के पश्चात पूनः कोविड-19 की स्क्रीनिंग हेतु सरकारी मेडिकल टीम के समक्ष उपस्थित होना होगा साथ ही यात्रा के पश्चात आवश्यक रूप से 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा एवं इस संबंध में घोषणा पत्र भी देना होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026