परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी पूर्वी पंचायत की पूर्व मुखिया धर्मी देवी के पुत्र की हत्या यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र हरखौली गांव में कर अपराधियों ने शव को पेड़ से लटका दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई। बताया जाता है कि गुठनी पूर्वी पंचायत की पूर्व मुखिया धर्मी देवी के पुत्र ओमप्रकाश मद्देशिया (33) की हत्या कर शव को यूपी के लार थाना अंतर्गत हरखौली गांव के चंवर में ट्यूवेल के पास पेड़ से लटका दी गई। घटना गुरुवार की देर रात्रि की है, क्योंकि शव को लार पुलिस ने शुक्रवार की सुबह घटनास्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया सदर भेजा था। शनिवार सुबह तक पहचान नहीं होने पर लार के पत्रकार ने व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो पहचान के लिए डाला तो तुरंत परिजनों की इसकी जानकारी हो गई और शव को पहचान लिया। शव की शिनाख्त होते ही पूर्व मुखिया के व्यवसायिक घर सेलौर तथा पैतृक घर गुठनी में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। व्हाट्सएप से शव की पहचान कर परिजन शव लेने देवरिया निकल गए तथा आवश्यक कार्रवाई में लग गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…