Siwan News

डायट प्रशिक्षण केंद्र का, चुनाव से संबंधित दी जा रही ट्रेनिंग

परवेज अख्तर/सिवान : आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर शहर के दो प्रशिक्षण केंद्र पर मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें डायट प्रशिक्षण केंद्र परिसर में बने शौचालय में गंदगी अंबार व बेसिन में पानी नहीं आने की समस्या से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी परेशान थे। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं, खासकर इनलोगों को ज्यादा परेशानी हो रही थी। इस समस्या व डीपीओ सर्वशिक्षा डीपीओ दिलीप कुमार के निरीक्षण की खबर को दैनिक जागरण ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका असर उसी दिन देखने को मिल गया। जागरण टीम दूसरे दिन जब डायट प्रशिक्षण केंद्र पहुंची तो शौचालय की साफ-सफाई हो रही थी। वहीं टूटे पेन को हटाया जा रहा था। बेसिन में जहां पानी नहीं आ रहा था, वहां पानी गिरते दिखा। व्यवस्था बदलने को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों ने जागरण को खबर प्रकाशित कर समस्या से निजात दिलाने दी पहल को धन्यवाद देते हुए सराहना की। मौके पर केंद्र व्यवस्थापक विश्वमोहन सिंह, राजकपूर टीपू, राजीव कुमार सिंह, सुमन देवी, सरिता कुमारी आदि शामिल थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024