Siwan News

डीएवी में छात्रसंघ चुनाव के लिए बनाए गए है छह बूथ

19 फरवरी को मतदान तथा 20 फरवरी को होगा मतगणना

प्रवेज़ अख्तर/सिवान- आगामी 19 फरवरी को छात्रसंघ चुनाव को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज में सभी तैयारी कर ली गई है। छात्रसंघ चुनाव को लेकर 19 फरवरी को मतदान एवं 20 फरवरी को मतगणना होगा। इसको लेकर प्रत्येक प्रत्याशी अपना-अपना अभिकर्ता बनाने के लिए निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन उपलब्ध कराने को निर्वाची पदाधिकारी ने कहा है ताकि प्रत्याशी अपना-अपना चुनाव अभिकर्ता का परिचय पत्र बनवा सके। इन्होंने बताया है कि जो प्रत्याशी अभिकर्ता बना रहे है वे खुद उनका आवेदन अग्रसारित करेंगे तथा आवेदन के साथ महाविद्यालय का परिचय पत्र, नामांकन के समय कॉलेज में दिए गए बैंक का चालान का छाया प्रति के साथ सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जमा कर दे। साथ ही निर्वाची पदाधिकारी डॉ अजय कुमार पंडित ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रसंघ के चुनाव को लेकर छह बूथ बनाए जाएंगे।

एक प्रत्याशी बना सकते है दो चुनाव अभिकर्ता लेकिन मतदान कक्ष के अंदर मौजूद रहेंगे एक

तथा प्रत्येक बूथ के लिए प्रत्याशी अपने दो अभिकर्ता का नाम भेज सकते है। लेकिन मतदान के समय बूथ के अंदर प्रत्येक प्रत्याशी के केवल एक-एक अभिकर्ता ही मौजूद रहेंगे। मतगणना के समय भी छह मतगणना टेबुल बनाया जाएगा तथा प्रत्येक टेबुल पर एक-एक अभिकर्ता प्रत्याशी के ओर से रहेंगे। मतदान के दौरान किसी भी छात्र प्रत्याशी के पास कोई भी असलाह ले जाना कि पूर्ण पाबंदी है। वही मतदान एवं मतगणना के दौरान महाविद्यालय के अंदर मतदाता जो महाविद्यालय के है, मतदान अभिकर्ता, प्रत्याशी, मतदान कार्य में लगे कर्मी एवं पदाधिकारी सभी अपने परिचय पत्र के साथ ही प्रवेश कर सकते है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026