परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव में शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव रंजन के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने छापेमारी करते हुए सुदर्शन साह के घर से दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज सुदर्शन साह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि शराबबंदी कानून के बाद भी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कतालपुर गांव निवासी सुदर्शन साह धड़ल्ले से अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है जिसको लेकर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 750 एमएल के 12 बोतल तथा 180 एमएल के 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसे शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…