परवेज़ अख्तर/सीवान:- सीवान में सक्रिय बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक चर्चित पैक्स अध्यक्ष को गोली मार गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। उक्त घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बंका मोड़ स्थित एक दवा दुकान पर मंगलवार की देर शाम को घटित हुई।प्राप्त विवरण के मुताबिक जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के चर्चित पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता मंगलवार की शाम बंका मोड़ स्थित अपनी दवा की दुकान पर बैठे थे. उसी वक्त करीब 3 की संख्या में नकाबपोश अपराधी आ धमके तथा दुकान में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दी. अपराधियों को देख सुनील कुमार गुप्ता काउंटर के पीछे छुप जान बचाने की कोशिश की लेकिन गोली उनके पैर में जा लगी. वहीं गोली लगने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।गोली के शिकार घायल चर्चित पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता को उनके परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतू सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुँच छानबीन में जूट गयी है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…