परवेज अख्तर/भगवानपुर हाट (सिवान) : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के पांच विद्यालयों में बच्चों के नाम पर एमडीएम में हेराफेरी करने के मामले में प्रखंड एमडीएम साधन सेवी के जांच प्रतिवेदन पर एक लाख आठ हजार रुपया वसूली का निर्देश जिला एमडीएम पदाधिकारी ने बीईओ को दिया है। यह जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार मांझी ने बताया कि प्रखंड एमडीएम साधनसेवी के जांच प्रतिवेदन पर प्रखंड के मध्य विद्यालय रतन पड़ौली, मध्य विद्यालय महम्मदा, प्राथमिक विद्यालय नदुआं, प्राथमिक विद्यालय महना एवं प्राथमिक विद्यालय खेड़वा दक्षिण टोला में छह दिनों का औसत जांच प्रतिवेदन में एमडीएम बनाने एवं विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में अंतर बताया। उन्होंने बताया कि जिला एमडीएम पदाधिकारी ने प्रखंड एमडीएम साधनसेवी के जांच प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए मध्य विद्यालय रतन पड़ौली से 16 हजार 326 रुपये, मध्य विद्यालय महम्मदा से 33 हजार 740 रुपये, प्राथमिक विद्यालय नदुआं से 34 हजार 412 रुपये, प्राथमिक विद्यालय महम्मदा से 87 सौ 12 रुपये एवं प्राथमिक विद्यालय खेड़वा दक्षिण टोला से 14 हजार 810रुपये की वसूली का पत्र निर्गत करते हुए पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह में राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…