परवेज़ अख्तर/सिवान : असांव बाजार में एक पागल बंदर ने दो दिनों के अंदर चार व्यक्तियों को काट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में असांव निवासी छात्र प्रिंस कुमार, शेषनाथ तुरहा, महेंद्र राय, संजय पासी शामिल हैं। बंदर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग बाजार में आना-जाना बंद करने को मजबूर हैं। इसके पूर्व भी बंदर ने गुरुवार को दो एवं शुक्रवार को दो व्यक्तियों को काट कर घायल कर दिया। ग्रामीण राजेश चौधरी, गांधी प्रसाद, भोलू कुमार, राकेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की मांग की है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…