परवेज़ अख्तर/सिवान:- लगभग दो साल से संज्ञान लेने के पश्चात मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध सर्विस रिपोर्ट नहीं देने को लेकर एसडीजेएम नितेश कुमार की अदालत ने बड़हरिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार पर कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए जवाब तलब किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बड़हरिया थाना के बभनवारा गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद की पत्नी सुमन देवी ने दहेज प्रताड़ना को लेकर ससुरालियों के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दर्ज कराया था। सुनवाई के पश्चात अदालत ने 5 मई 2016 को मुख्य अभियुक्त चंद्रशेखर प्रसाद के विरुद्ध संज्ञान लिया। संज्ञान के पश्चात अभियुक्त चंद्रशेखर प्रसाद फरार बताए जाते हैं। इस बाबत अदालत ने अभियुक्त को कई बार संबंधित थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं करने तथा सर्विस रिपोर्ट नहीं देने पर अदालत ने बड़हरिया थाना प्रभारी पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…