Siwan News

भीड़ देख कार्यक्रम छोड़ भागे भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव

परवेज अख्तर, ​दरौली, (सिवान): टड़वा परसियां चौक बाजार स्थित नव निर्मित सर्व मंगला देवी मंदिर परिसर में चल रहे प्रतिष्ठात्मक पराशक्ति शक्ति शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन गुरुवार को आयोजित देवी जागरण में भोजपूरी अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव के जागरण कार्यक्रम के दौरान अनियंत्रित भीड़ को देख भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी व खेशारी लाल यादव ने मंच छोड़ भाग निकले। इधर देवी जागरण को सुनने के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं-पुरुष व बालक-बालिका, वृद्ध यज्ञ स्थल पर सुबह से हीं पहुंच गए थे। जागरण शुरू होते हीं भीड़ अनियंत्रित हो गई जिससे अफरा तफरी मच गई। उधर काजल राघवानी व खेसारी को सुनने व देखने आए लोगों ने जब यह जाना की दोनों कलाकार कार्यक्रम छोड़कर चले गए तो वे आक्रोशित हो गए। इधर देवी जागरण में लगभग 20 हजार से अधिक आए लोगों की भीड़ से दरौली-गुठनी मेन रोड पर एक घंटा जाम भी लग गया। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ी। जागरण शुरू होने से पहले समिति के तरफ से प्रतिमा खेसारी लाल यादव व काजल राघवानी को भेंट कर सम्मानित किया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026