Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मदरसा सेराजुल उलूम में कोरोना को ले जलसा दस्तारबंदी का कार्यक्रम स्थगित

परवेज अख्तर/ सिवान : जिला मुख्यालय के तेलहट्टा बाजार स्थित मदरसा सेराजुल उलुम में
24 मार्च को आयोजित जलसा दस्तारबंदी का कार्यक्रम कोरोना को लेकर अगली
तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए मदरसा के प्रिंसिपल
मुफ्ती महफुजुर्र रहमान कासमी ने बताया कि यह कार्यक्रम आम जनसहयोग से
प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें भारत के कोने-कोने से कई
नामी-गिरामी ओलमा व शोअरा शामिल होते हैं। कई लोगों को विभिन्न जिलों से
बुलाया गया था। लेकिन कोराेना से बचाव का फिलहाल यह उपाय है कि हम
सामूहिक भीड़ एकत्रित नहीं होने देें इसलिए सरकार के साथ कदम से कदम
मिलाकर चलने का निर्णय लेते हुए जलसा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
आयोजित कांफ्रेंस में हाफिज होने वाले 38 बच्चों को दस्तारबंदी होने वाली
थी। इसके लिए काफी प्रचार प्रसार की गई थी। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर
ली गई थी। लेकिन देश-विदेश स्तर पर कोरोना वायरस को देखते हुए यह
कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है तथा इसकी सूचना आमंत्रित लोगों को भी
भेज दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026