Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए हुआ सेक्टर व समन्वयकों की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज प्रखंड के स्थानीय बीआरसी में मंगलवार को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सभी निर्मित सेक्टर व समन्वयकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता साधनसेवी नाजीर हुसैन ने किया. बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. बैठक में बताया गया कि 100-100 मीटर की दूरी पर एक समन्वयक को फार्म देकर बताया गया कि उनके दायरे में किस-किस विद्यालयों के बच्चें व अन्य लोग मौजूद रहेंगे उसकी सूची बना लेंगे. साथ ही इसकी सूची सभी सेक्टर व समन्वयक चार जनवरी 2020 तक बीआरसी में साधनसेवी के पास जामा करेंगे. इस अवसर पर साधनसेवी राजकुमार प्रसाद, वसीम अख्तर, बसीर खान सहित अन्य उपस्थित थे. बैठक के उपरांत छात्र व छात्राओं द्वारा चित्रांकन, लेख, निबंध, क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता की मोनेटरिंग साधनसेवी बसीर खान द्वारा किया गया. उसमें बताया गया कि इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को पांच जनवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनुमति प्रदान किया जायेगा. वहीं दूसरी तरफ 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला के लिए प्रखंड के केआरपी अभय सिंह की अध्यक्षता में साक्षरता अभियान के तहत चलने वाले शिक्षा सेवकों में टोला सेवक, तालिमि मरकज़ के केंद्र चालकों के साथ बैठक की गई. बैठक में मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए दिवारों पर लिखे जाने वाले नारों की भी समीक्षा किया गया. इसके साथ ही केआरपी श्री सिंह ने सभी शिक्षा सेवकों को इस जागरूकता अभियान की गति को तेज करने का दिशा निर्देश दिया गया. मौके पर अब्दुल सत्तार, नंदलाल, नूरतारा खातून, महफूज़ आलम, संजय कुमार बैठा, रूबीना खातून, फरीदा खातून, उषा देवी, नुसरत परवीन, आसमा खातून सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026