परवेज अख्तर/सिवान: बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिला देवी की अध्यक्षता में पचरुखी प्रखंड सेविका संघ का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से कोड संख्या 99 की सेविका अध्यक्ष रजांती देवी अध्यक्ष चुना गया। जबकि उपाध्याय के पद पर बसंती कुंवर व सचिव संध्या देवी को बनाया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंचायतवार सेविका संघ की अध्यक्ष भी चुना जाएगा। इसको लेकर सभी सेविका तैयार रहें। चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी मांग को पूरा कराने या समस्याओं का निष्पादन कराने के लिए एकजुटता जरूरी है। जबतक हमलोग अपनी एकजुटता नहीं दिखाएंगे। तबतक परेशानियों को ऐसे ही सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सही ढंग से करने को कहा। ताकि कोई भी पदाधिकारी निरीक्षण में पहुंचे तो हमारे प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी प्रकाार की खामियां नहीं दिखे। उन्होंने नवचयनित संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि पंचायत स्तर के चुनाव में आशा देवी, किरण देवी, संगीता देवी, गीता देवी, मीना देवी, सुनिता देवी और रंभा देवी भाग लेंगी। मौके पर सभी सेविकाएं शामिल थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…