Tarwara Hindi News

सड़क दुर्घटना में घायल की मौत को ले प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव स्थित ढाला के पास एससच 73 पर सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार नथनपुरा निवासी पिता-पुत्र नथनपुरा गांव निवासी गणेश गिरि और श्रीप्रकाश गिरि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान श्रीप्रकाश गिरि की मौत पटना में हो गई, जिसको लेकर मृतक के पिता गणेश गिरि के आवेदन पर फरार स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि मैं और मेरा पुत्र श्रीप्रकाश गिरि साइकिल से धान की लाई लेकर सहलौर बाजार से अपने घर नथनपुरा आ रहे थे तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो (बीआर 29 पी 9556) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दिया और गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिससे हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मेरे पुत्र की मौत हो गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर फरार चालक की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024