Siwan News

सरपंच के घर से दस हजार नकद समेत एक लाख की चोरी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग पंचायत के सरपंच आकोपुर बढ़ई टोला गांव निवासी सरपंच रुबी देवी पति व्यास कुमार शर्मा के घर में चोरों ने करीब रात के दो बजे मेन गेट को तोड़ कर घर में प्रवेश कर गये. उसके बाद रुम में प्रवेश कर आलमारी में रखा सोने का झुमका, बाली, मंगल सूत्र, पायल, कागजात, नकदीदस हजार रुपया भी लेते गये. इसकी जानकारी सरपंच पति व्यास कुमार शर्मा को उस समय हुई जब वह शौच के लिये सुबह रुम से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि आलमारी को चोरों ने तोड़ दिया है. इसके बाद उसमें रखे समान को निकाल कर बाहर फेंक दिया है. साथ ही उसमें रखा गहना, रुपया निकाल कर कपड़ा को जमीन पर फेंक कर चलते बने है. यह देख उन्होंने हल्ला किया तो गांव के लोग उनके घर पहुंच कर चोरी की जानकारी प्राप्त किया. घर से बाहर निकलने के बाद कुछ दूर स्थित खेत में चोरों ने कुछ कपड़ा व काजगाज फेंक दिया था. इसके बाद उन्होंने चोरी होने की जानकारी महादेवा ओपी थाना की पुलिस को दी. थाना में पहुंच कर सरपंच पति व्यास कुमार शर्मा ने अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026