सिवान के नौतन में सीएससी कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, मची अफरा तफरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बदली मोड़ पर अवस्थित एक 23 वर्षीय सीएससी कर्मी को नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार की दोपहर गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया,घटना को अंजाम देने आए  अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की,इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा,घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार चार अपराधी बंका मोड़ की ओर भागने में सफल रहे, घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदली मोड पर अवस्थित सीएससी में मालिक 23 वर्षीय मुन्ना कुमार चौहान बैठा हुआ था कि इसी बीच दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधकर्मी हथियारों से लैस होकर आए,और बोले की आधार कार्ड से पैसा निकल जाएगा,तो मुन्ना कुमार चौहान ने कहा कि हां आधार कार्ड से पैसा निकल जाएगा.

इसी बीच सीएससी परिसर में बैठा मालिक मुन्ना कुमार चौहान का साथी विवेक कुमार राम ने कहा कि आप लोग मुंह क्यों बांधे हुए हैं, मुझे शक हो रहा है,पहले मुंह खोलिए तब जाकर पैसा निकलेगा, यही बात सुनते ही सीएससी परिसर में पहुंचे चारों अपराधी बौखला गए और सीएससी परिसर में हवाई फायरिंग कर दी, बाद में आए हुए अपराधियों ने सीएससी मालीक मुन्ना कुमार चौहान के ऊपर फायरिंग झोंक दी जिससे गोली उसके बाया हाथ में गोली जा लगी, गोली का आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए, उपस्थित आसपास के लोगों का मुंड भांपते हीं घटना को अंजाम देने वाले अपराधी आसानी से भाग निकले, अपराधियों के गोली के शिकार मुन्ना कुमार चौहान जो नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ गांव निवासी हरे राम चौहान का बेटा बताया जा रहा है।

उधर सदर अस्पताल द्वारा भेजे गए ओडी स्लिप के आधार पर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायल मुन्ना कुमार चौहान का फर्द बयान लिया तथा आगे की कार्रवाई हेतु फर्द बयान की कॉपी स्थानीय थाने को भेज दी है।उधर उक्त घटित घटना को लेकर नौतन थाने की पुलिस घटना के हरेक बिंदुओं पर गहराई पूर्वक अनुसंधान प्रारंभ करते हुए घटना का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची हुई थी।वहीं उक्त घटना को लेकर बाजार वासियों में स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता से सक्रिय अपराध कर्मियों के चलते दहशत का माहौल कायम है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026