परवेज अख्तर/सिवान:- महराजगंज थाना क्षेत्र के सुरवीर गांव में सोमवार की रात्रि में हुई चाकूबाजी की घटना में जख्मी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। घटना के संबंध में थाना क्षेत्र के सुरवीर गांव निवासी स्व.लुकमान खान के पुत्र रूसतम खान थाने में आवेदन देकर कहा है कि गांव के ही कुछ लोग गवाही देने से मना कर रहे थे
और गाली गलौज कर रहे थे। गाली देने से मना करने पर मुहर्रम मियां के पुत्र लाल मंसुरी व सलमान मंसुरी, मेराज खान के पुत्र हारून खान, खुश महम्मद के पुत्र आमीर खान ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। इस बीच लाल मंसुरी ने चाकूमार कर जख्मी कर दिया और अनवर खान ने मेरे पैकेट में रखे रूपया भी निकाल लिए। इस मामले में जख्मी स्व.लुकमान खान के पुत्र रूसतम खान के आवेदन पर मुहर्रम मियां के पुत्र लाल मंसुरी व सलमान मंसुरी, मेराज खान के पुत्र हारून खान, खुश महम्मद के पुत्र आमीर खान, खैरून खाँ के पुत्र अनवर खान को नामजद किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…