सिवान: चार केंद्रों पर आज से शुरू होगी मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2868 परीक्षार्थी होंगे शामिल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तहत मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर बुधवार से शुरू हो जाएगी। कंपार्टमेंटल सह पूरक परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर केंद्रों पर मजिस्ट्रेट सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह पूरक परीक्षा में कुल 2 हजार 868 छात्र-छात्राएं शामिल हाेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश करा दिया जाएगा। देर से आने वाले परीक्षार्थी को उस बैठक की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के दौरान 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ताकि छात्र प्रश्न पत्र अच्छे से पढ़ सकें। मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले गेट पर ही तलाशी ली जाएगी। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, चिटपुर्जे आदि परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने पर मनाही रहेगी।

13 मई तक चलेगी परीक्षा :

जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि शहर के आर्य कन्या बालिका उच्च विद्यालय, डीएवी हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज, वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज व राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 13 मई तक चलेगी। बताया कि मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह पूरक परीक्षा में वहीं विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने सेंटअप की परीक्षा दी थी और उसमें पास भी हुए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026