परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर धनाडीह मोड़ के समीप बाइक सवार युवक ट्रक से जा टकराया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबध में बताया जा रहा है कि धनाडीह मोड़ के समीप मां लाइन होटल है. जहां मोड़ पर दर्जनों ट्रक लगा रहता है. दरौंदा की तरफ से ट्रक सीवान जा रहा था. ट्रक के पीछे-पीछे बाइक लेकर युवक सीवान जा रहा था. धनाडीह मोड़ पर अचानक ट्रक ब्रेक मार दिया.
जिससे पीछे जा रहा बाइक सवार युवक ट्रक में टक्कर मार दिया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को राहगीरों की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां डॉ जयश्री मांझी ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बाइक सवार युवक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के एकड़ीपुर गांव निवासी रंगलाल पंडित के पुत्र राधेश्याम पंडित के रूप में हुई. बतादें कि राधेश्याम पंडित का एकमा में कंप्यूटर का दुकान है. जो अपनी दुकान का सामान लेने के लिए सीवान जा रहा था. इस बीच दरौंदा थाना क्षेत्र के धनाडीह के पास सड़क दुर्घटना हो गयी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…