Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिविल कोर्ट के सामने से डाटा ऑपरेटर की बाइक चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान :- कलेक्ट्रेट के समीप स्थित कचहरी में पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था होने के बावजूद भी कोर्ट के बाहर से आए दिन बाइक चोरी जैसी घटनाएं होती रहती है. इसी बीच शनिवार को जीरादेई प्रखंड के बीआरसी में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया .बाइक मालिक आसांव थाना क्षेत्र के झंडा छापर गांव निवासी दीपक कुमार ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर का आवेदन दिया है.दिए गये आवेदन में उन्होंने बताया कि शनिवार को सिविल कोर्ट में मुकदमे की तारीख पता करने आये थे.कलेक्ट्रेट के बगल में सिविल कोर्ट के गेट पर बाइक लगाकर कोर्ट के अंदर चले गये. एक घण्टे बाद जब लौट कर आये तो उनकी बाइक गायब थी.आस-पास काफी खोजबीन करने के बाद बाइक का कुछ आता पता नही चला.एहसास हो गया कि उनकी बाइक चोरी हो चुकी है.अपने हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो यूपी 52भी -5850 बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026