परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के गोरेयाकोठी के जुम्मन छपरा गांव के हरिनारायण यादव की पत्नी इंदु देवी की मौत सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के क्रम में हो गई. परिजनों ने बताया कि मंगलवार को महिला अपनी बेटी के साथ सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी. महिला को गंभीर चोट आई. वहीं बेटी मामूली रूप से जख्मी हुई. घटना के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. गांव के लोग बाइक को अपने कब्जे में रखे हैं. महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां महिला की गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. इसी बीच महिला की मौत हो गई. इंदु देवी के मौत की सूचना गांव पहुंचते ही घर में दहाड़ मार रोने लगे. परिजनों को सांत्वना देने लोग जुट रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…