परवेज अख्तर/सिवान :- बुधवार की देर रात्रि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीवन सिसवन एसएच 89 पर महुअल व कुतुब छपरा गांव के बीच हथियार के बल पर तीन अपराधियों ने हरिहास गांव निवासी कुतुबुद्दीन के पुत्र सरवर जमाल की बाइक और मोबाइल लूट लिया. घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि सीवान सिसवन मुख्य मार्ग से अपने घर हरीहास दाता नगर आ रहा था. तभी महुअल व कुतुब छपरा गांव के बीच पुलिया के समीप तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर मेरी बाइक व मोबाइल लूट लिया.
अभी कुछ समझ पाता तब तक अपराधी बाइक लेकर फरार हो गये वहीं उन्होंने कहा है कि यदि अपराधी सामने आ जाए तो उन्हें पहचान भी सकता हूं. वहीं दूसरी तरफ नगर थाना क्षेत्र के बड़हरिया स्टैंड बाईपास रोड में अपनी नर्सिंग होम के सामने बाइक लगाकर अंदर गये एक व्यक्ति की बाइक मोबाइल व कुछ रुपए अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली. इस संबंध में भी उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है.
पीड़ित अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि सुबह 4:30 बजे अपनी बाइक खड़ा कर क्लीनिक में गया और बाहर निकल कर देखा तो मेरी बाइक नहीं थी. मेरी बाइक की डिक्की में मेरा मोबाइल और नगद नौ सौ रुपया था. जो बाइक के साथ चोर ले उड़े.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…