परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी पुलिस ने थाना क्षेत्र के हकाम गांव में रविवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान दूसरे घर में छापेमारी कर दी जिससे घर में मौजूद महिलाएं आक्रोशित हो गईं और महादेवा ओपी प्रभारी को खदेड़ डाला। इसके बाद ओपी प्रभारी फेराज हुसैन ने गावं के सरोज कुमार यादव के बथान में छापेमारी कर दो पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में बताया जाता है कि ओपी प्रभारी फेराज हुसैन को गुप्त सूचना मिली कि हकाम में शराब की बिक्री की जा रही है ।इसके बाद वह छापेमारी के लिए गांव में पहुंचे यहां पहुंचने के बाद धंधेबाज सरोज कुमार के घर में छापेमारी करने के बजाए पास के एक घर में घुस गए। यहां पहुंचने के बाद महिलाओं ने आपत्ति जाहिर करते हुए उन्हें घर से खदेड़ दिया। इसके बाद सरोज कुमार को दो पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…