परवेज अख्तर/सिवान:- उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक जतौर से 1.21 लाख रुपये की निकासी कर सीएसपी पर जा रहे है संचालक को बाइक सवार दो लोगों ने निशाना बना लिया. सीएसपी संचालक से मारपीट करते हुये उक्त दोनों ने रुपये लूटकर फरार हो गये. सीएसपी संचालक महेश शर्मा ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. बेलौर गांव निवासी महेश शर्मा गांव में ही उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की सीएसपी संचालित करते है. रोज की भांति मंगलवार जतौर ग्रामीण बैंक से रुपये निकाल कर अपने सीएसपी जा रहे थे. इसी क्रम में जतौर-बेलौर मुख्य मार्ग पर बेलौर निवासी मणिभूषण सिंह व अभिषेक सिंह बाइक से पहुंचे. इसके बाद संचालक महेश्न को रोक कर मारना शुरू कर दिया. यही नहीं पॉकेट में मौजूद 1.21 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को आवेदन दे न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. जांच पड़ताल की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला गंवई राजनीति का प्रतीत हो रहा है जो कि पुलिसिया जांच में स्पष्ट हो जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…