परवेज़ अख्तर/सिवान:
तीन नवंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के हुसैनगंज प्रखंड में 176 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके पूर्व के चुनावों में मूल मतदान केंद्रों की संख्या 117 थी, लेकिन इस बार कोविड-19 को लेकर शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए 59 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, क्योंकि कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है कि जिस बूथ पर एक हजार से अधिक मतदाता हैं
वहां शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए सहायक मतदान केंद्र का निर्माण किया गया है। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को खड़े रहने तथा शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए गोल घेरा बनाए जा रहे हैं। प्रखंड में 1 लाख 24 हजार 319 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 3 नवंबर को करेंगे। सीओ सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि पहली बार इस क्षेत्र में 3 किन्नर भी अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…