Siwan News

कैश वैन से 1.25 करोड़ की लूट करने वाला गिरफ्तार ​

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एनएच 101 पर रविवार की रात हिलसड़ बगीचा समीप लूट की योजना बनाते एक अपराधी को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरोह के अन्य चार सदस्य भागने में सफल हो गए। जिस अपराधी गिरफ्तारी पुलिस ने की है वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ यूपी से आ रहे शराब की खेप का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने इस अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया अपराधी सारण जिले के सहाजितपुर थाना के सिसई गांव का इमामुद्दीन है। जिसे पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार की देर शाम जेल भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि हिलसड़ गांव के बगीचे में चार की संख्या में अपराधी एकत्रित होकर लूट की योजना बना रहे हैं। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ी देख सभी अपराधी वहां से भागने लगे। इसी क्रम में एक अपराधी को पकड़ लिया गया। जबकि तीन अन्य भागने में सफल हो गए। पकड़ा गया अपराधी भगवानपुर थाना में आर्म्स एक्ट के दो मामलों में नामजद है। जबकि इसने 2014 में तत्कालीन थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद पर बम मार जानलेवा हमला किया था। वहीं बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी के पास से बैंक वैन से लगभग सवा करोड़ रुपये लूट का भी नामजद आरोपी रहा है। यह अगस्त में ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया है। साथ ही दो मामलों में जेल भी जा चुका है। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार फरार हुए चार अपराधियों में एक की पहचान हो गई है। जो भेड़वनिया गांव का अमित यादव है। पूछताछ में पता चला कि ये सभी यूपी से आ रही शराब की खेप का इंतजार भी कर रहे थे। इमामुद्दीन की गिरफ्तारी से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026