परवेज अख्तर/सिवान : मंगलवार को गुठनी पुलिस ने सेमाटार-जतौर मुख्य सड़क पर सेमाटार गांव से छापेमारी कर 1 क्विंटल 41 किलोग्राम गांजा के साथ एक कंटेनर को जब्त किया। पुलिस ने गांजा के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर गुठनी पहुंचे एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि इम्फाल से दिल्ली होते हुए सद्दाम नामक व्यक्ति कंटेनर में गांजा लेकर बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहा था। कंटेनर खाली था, लेकिन उसके अंदर तस्करी के लिए बनाए गए अलग-अलग खाने में 14 पेटी में 1 क्विंटल 41 किलोग्राम गांजा छुपा रखा था। एसपी ने बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने गाड़ी पर आॅन आर्मी ड्यूटी लिखा था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…