परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बेलौर गांव में सोमवार की दोपहर आग लगने से 10 बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास ट्रांसफार्मर से बिजली की चिंगारी निकली और उसी चिंगारी से सूखे पत्ते, घास से पास के खेतों में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर गेहूं के खेत को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आग की लपटें ने इतना विकराल रूप धारण कर चुकी थीं कि उसके पास जाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों के हंगामें के बाद आसपास के लोग दौड़ कर आग को काबू पाने में जुट गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिलीप कुमार और जिला परिषद ने लोगों को मुआवजा देने और सहयोग करने का आश्वासन दिया। आग से मदन सिंह, संदीप यादव, संजय ठाकुर, मुलायम यादव, मुकेश प्रजापति, हरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, शंकर यादव,सत्येंद्र प्रजापति, रतन प्रजापति, राधा किशुन ठाकुर की गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…