पटना: बिहार के कई आईपीएस अफसरों को प्रोन्नति मिली है. सोमवार को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक थी जिसमें नौ आईपीएस अफसरों की प्रोन्नति पर मुहर लगी है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांच आईपीएस अधिकारियों को आईजी से एडीजी में प्रोन्नति मिली है।
जानकारी के अनुसार तीन डीआईजी को आईजी में प्रोन्नत किया गया है। डीआईजी रैंक जिन तीन अफसरों को प्रमोशन मिला है उनमें हैं- विकास वैभव एटीएस डीआईजी,विजय वर्मा छपरा डीआजी,सुरेश चौधरी सहरसा डीआईजी।
वहीं 6 आईजी को एडीजी में प्रोन्नत किया गया है। इनमें हैं- एनएच खान,पारसनाथ अमित जैन, बच्चू सिंह मीणा,कमलकिशोर सिंह एडीजी। ये सभी वर्तमान में एडीजी के पद पर पदस्थापित हैं. वहीं, प्रोन्नति समिति ने एडीजी शोभा अहोतकर को डीजी रैंक में प्रोन्नत करने करने पर मुहर लगा दी है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन आईपीएस अफसरों के अलावे कई अन्य ऐसे आईपीएस हैं जो एसपी रैंक के हैं उनका भी बहुत जल्द प्रमोशन होने वाला है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…