परवेज अख्तर/सिवान : स्टेट हाईवे 73 पर लहेजी व आज्ञा के बीच गुरुवार की शाम अज्ञात बोलेरो की टक्कर से दस वर्ष का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच क्षेत्र भ्रमण से लौट रहे महाराजगंज एएसपी संजय कुमार ने घायल बच्चे को इलाज के लिए बसंतपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां घायल बच्चे का इलाज शुरू हुआ। इधर घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश था, जिसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। बसंतपुर थानाध्यक्ष उदय कुमार भी पीएचसी पहुंचे। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल के आसपास एवं गोरेयाकोठी थाना से संपर्क कर घायल बच्चे के घर का पता लगाया एवं परिजनों को सूचना दी। इस दौरान एएसपी संजय कुमार ने घायल बच्चे की स्थिति का जायजा चिकित्सकों से लिया। तभी घायल बच्चे के परिजन पीएचसी पहुंच बच्चे की पहचान की। घायल बच्चा गोरेयाकोठी थाना के छितौली गांव के मंकेश्वर सिंह का पुत्र दीपक कुमार बताया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…