सीवान में नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी ईवीएम से कराया जाएगा 100 माक पोल

सिंगल विंडो को किया जाएगा सक्रिय,प्रचार के लिए मिलेगी अनुमति :

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद से जिला प्रशासन द्वारा तैयारी तेज कर दी गई है। वहीं इस संबंध में आयोग ने निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकरियों को चुनाव क्षेत्र में प्रतिनियुक्ति को लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय को निर्देशित किया है। साथ ही प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों का विवरणा विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं आयोग के निर्देश पर निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों को चुनावी कार्यक्रम, मतदान की तिथि, मतगणना की तिथि और मतगणना स्थल की जानकारी लिखित रुप से उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले चरण के मतदान के लिए ईवीएम को स्ट्रांग रुम में सुरक्षित रखते हुए हर ईवीएम का प्रत्याशियों की उपस्थिति में कम से कम 100 माक पोल कराने का भी निर्देश दिया गया है।

सिंगल विंडो को किया जाएगा सक्रिय, प्रचार के लिए मिलेगी अनुमति :

सभी निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में सिंगल विंडो सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है, ताकि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी द्वारा प्रचार की अनुमति प्रदान की जा सके। साथ ही आयोग द्वारा उड़नदस्ता और स्थैतिक निगरानी दल को सक्रिय करने का भी निर्देश दिया गया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता आयोग के निर्देशानुसार तैयारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026