Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

11 कॉलेजों के 1 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल

परवेज अख्तर/सिवान : जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2017-2019 की परीक्षा की तिथि घोषित कर दिए जाने के बाद परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार पंडित ने बताया कि 9 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा 16 मार्च तक चलेगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को कोर्स 7बी पेडागोगी ऑफ ए स्कूल सब्जेक्ट – पार्ट 3 (स्कूल विषय की शिक्षा), 11 मार्च को नॉलेज एंड केरिकुलम, 13 मार्च को अससेमेंट फ़ॉर लर्निंग, 15 मार्च को क्रिएटिव एंड इनक्लूसिंव स्कूल, 16 मार्च को ऑप्शनल कोर्स पेपर की परीक्षा होगी। प्राचार्य ने बताया कि सिवान तथा गोपालगंज के सभी 11 कॉलेजों के करीब 1 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी से परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त बल की मांग की गई है। साथ ही बताया कि परीक्षा की तैयारी जोरों पर है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026