पटना: बिहार में छठ पूजा के दौरान कुछ जिलों में अपराधी सक्रिय रहे तो कई जिलों में हादसे ने 11हादसों ने लोगों की जान ले ली। बताया जाता है कि 2 दिनों में बिहार में हत्या की वारदातों वा हादसों में 11 लोगों की जान चली गई है नालंदा में महिला व बच्चे की हत्या कर दी गई सीवान में पुणे से छठ मनाने घर आए युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई।मृत सूरज नवलपुर गांव का रहने वाला था बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर बगीचे के निकट अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बेतिया में शुक्रवार की शाम गला रेत कर एक युवक की हत्या कर दी गई।
शव पकड़ा नदी के पास मिला समस्तीपुर में बिशुनपुर निवासी विकास कुमार की बीती रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।बताया जाता है कि विकास पटाखा लेने जा रहा था तभी घटना को अंजाम दिया गया। इसी तरह आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान वाहन हादसे में चली गई है। सुपौल में छठ पूजा के लिए घर जा रहे दो सगे भाइयों को पिकअप ने रोक दिया जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। बेगूसराय में दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। इसके अलावा समस्तीपुर में अलग अलग स्थानों पर डूबने से 3 की मौत हो गई।शनिवार की सुबह के समय दलसिंहसराय में एक युवक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। विद्यापति नगर कोरबा में भी डूबने से डूबने की घटना हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…