Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

11 हजार बिजली तार के चपेट मे आने से ट्रक में लगी आग , खलासी की जलकर मौत

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के बसन्तपुर के बिशुनपुरा , जानकीनगर के बॉर्डर के समीप सड़क पर गुरुवार की रात विद्युत तार ट्रक के बॉडी से स्पर्श कर गई । जिससे ट्रक में आग लग गई और करेंट पूरे ट्रक में प्रवाहित हो गया । खलासी बिहार के नया भोजपुर निवासी अवधेश सिंह का पुत्र मैनेजर सिंह ट्रक में ही करेंट लगने से दम तोड़ दिया । वहीं बक्सर के डुमरांव निवासी चालक अनूप राय ट्रक से कूद कर फरार हो गया ।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शि जानकीनगर निवासी राहुल कुमार तथा ग्रामीणों ने बताया की ट्रक के सभी टायरों में आग लगने के कारण स्थिति विस्फोटक हो गई थी । सूचना पा कर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार दलबल के साथ पहुंचे । मलमलिया पावर ग्रिड में सूचना देकर लाइन कटवाया गया और महाराजगंज से आई अग्निशमन वाहन ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर थाना आये। कागजी प्रक्रिया पूरा कर शुक्रवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सिवान भेज दिए ।

ट्रक मालिक सुनील कुमार गुप्ता नया भोजपुर के बताए जाते है । ट्रक मालिक के भाई जयप्रकाश प्रसाद ने बताया कि ट्रक पर औरंगाबाद से सीमेंट लाद कर जानकीनगर में सीमेंट उतार कर वापस जा रहा थी कि ये घटना घटी । घटनास्थल पर 11 हजार वोल्ट का नंगा तार पहले से ही झुका हुआ था । जयप्रकाश प्रसाद द्वारा घटना का लिखित आवेदन थानाध्यक्ष को सौंपी गई है ।

मृतक खलासी के पिता और चाचा रोते हुए थाना पहुंचे

मृतक खलासी मैनेजर सिंह के पिता अवधेश सिंह काफी दुखी थे। उन्होंने बताया कि मृतक तीन भाइयों में मांझील भाई था । 10 से 12 वर्षो से वह खलासी का काम करता था। मृतक की पत्नी दुर्गावती देवी का गांव के घर पर रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतक की शादी 6 साल पहले हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026