परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश पंचायत के जोखाली टोला में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर जाने से करीब पांच बीघा में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं एक झोपड़ी भी जल गई। हाई वोल्टेज विद्युत स्टार आंधी में टूट कर गिर पड़ा। आंधी आते ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी, लेकिन इसके पहले ही तार टूटकर गिर पड़ा। गेहूं की तैयार फसल धू-धू कर जलने लगी। धुआं उठता देख ग्रामीण दौड़ आग बुझाने की कोशिश करने लग गए। ग्रामीणों ने खेत में आग लगने की सूचना मैरवा थाना को दी। थाना से छोटा फायर ब्रिगेड वहां भेजा गया। तब तक करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…