परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर गांव में शुक्रवार को जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतका अच्छेलाल की पुत्री पिंकी कुमारी उर्फ गुनगुन बताई जाती है। बताया जाता है कि पिंकी कुमारी शुक्रवार को दो-तीन सहेलियों के साथ गांव में जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे में नहा रही थी। तभी पैर फिसलने से डूब गई। साथ में गई बच्चियों ने शोर मचाते हुए इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच उसे गड्ढे से निकाला और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि वह गांव के ही विद्यालय में चौथी वर्ग की छात्रा थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…