Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कार समेत 12 कार्टन शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के मितवार ब्रह्मस्थान गांव के समीप रविवार की रात्रि स्थानीय पुलिस ने शराब से लदा हुआ सफेद रंग की एक कार के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर आंदर पुलिस मितवार गांव के ब्रह्मस्थान के पास रविवार की रात सफेद रंग की कार को पकड़ा। उसकी जांच की तो कार में 12 कार्टन शराब पाया। पुलिस ने मौके पर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामल में थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दाहाबारी निवासी क्रांति यादव, नागेंद्र यादव, हुसैनगंज थाना के माहपुर गांव निवासी पंकज चौधरी एवं आंदर बाजार निवासी अशोक प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने गिरफ्तार क्रांति यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026