छपरा: जिले के मशरक थानांतर्गत डुमरसन मेला बाजार स्थित माॅ लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने बीती रात करीब डेढ लाख रूपये का एलईडी टीवी चोरी कर लिया है। इस मामले में दुकानदार संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन की भांति रविवार देर शाम तक दुकान चलाकर घर चले गये। मध्य रात्रि में चोरी की घटना की जानकारी मिली तो वे दुकान पहुंचे तो गेट का ताला तोड़ कर दुकान के अन्दर से 12 एलईडी टीवी चोरी कर ली गई थी।
चोरी गई एलईडी की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है। सूचना के बाद मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा पुलिस बल मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे है।वही चोरी की गई टीवी को चोरों द्वारा ले जाते समय बगल के शिव मंदिर के पास एक टीवी फेका हुआ पाया गया। मामले में पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया।पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…