Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मारपीट मामले में दोनों तरफ से 12 नामजद, तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में बुधवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों तरफ से थाने में एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है। एक पक्ष के सैयद जब्बार हुसैन ने अफजल इमाम, मंजर इमाम, शोएब हुसैन, फरजान इमाम,दिलशाद इमाम को आरोपित किया है वहीं दूसरे पक्ष के सैयद अब्बास उर्फ राजू ने नजरे इमाम, जब्बार हुसैन, मो. सैयद इतरत, लड्डन इमाम, मासूम इमाम, सल्लू इमाम, सैयद सैजी, सैयद समर पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए सादिक़ अहमद एवं दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026