Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महापंडित राहुल सांकृत्यायन की मनी 125वीं वर्षगांठ

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के वीएम मध्य विद्यालय में रविवार को जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में महापंडित राहुल सांत्कृत्यायन की 125वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान शायर कमर सिवानी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरविंद सिंहा, डॉ. सुशीला पांडे एवं मणिष प्रसाद सिंह ने संयुक्त रुप से की। कार्यक्रम के प्रारंभ में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों तथा पूर्व विधायक गिरधारी राम को दो मिनट का शांति मान रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिन्हा ने उद्घाटनकर्ता आजाद हिंद फौज की कमांडर कैप्टन लक्ष्मी सहगल की पुत्री सह पूर्व सांसद सुभाषणि अली सहगल को बुके एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद जनवादी लेखक संघ के प्रदेश सचिव विनीताभ को एसएम फजले हक ने तथा मुख्य अतिथि जलेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अली इमाम खान को डॉक्टर एमडी शादाब ने बुके वरसाद लेकर सम्मानित किया। तत्पश्चात पूर्व सांसद सुभाषणि अली सहगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में पूर्व सांसद महापंडित राहुल सांकृत्यायन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कहा कि राहुल ने अपने सामाजिक और साहित्यिक कर्म को ज्यादा महत्वपूर्ण मानते थे। उन्हें भारतीय संस्कृति और भारतीय जनता से अगाध प्रेम था। वे जनता के रचनाकार थे। उन्होंने महापंडित की यात्रा कृति महत्वपूर्ण बताई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद ने शायर कमर शिवानी को मोमेंटो अली इमाम ने बुके तथा बिहार जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के अध्यक्ष अशोक मिश्र ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया साथ ही इन पर आधारित एक संग्रहणीय स्मारिका का विमोचन किया गया। आधुनिक भारत के निर्माण में राहुल का योगदान विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि महापंडित राहुल भारतीय मनीषा के अग्रणी विचारक, साम्यवादी चिन्तक, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, सार्वदेशिक दृष्टि एवं घुमक्कड़ी प्रवृत्ति के महान पुरुष थे। मौके पर विजयलक्ष्मी विनोदिनी, तनवीर आलम, शाह जफर, कौसर हस्सामा ओलहनपुरी, फहीम जोगपुरी, राकेश रंजन रणधीर, शिवनाथ सिंह समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक मारकंडे एवं डॉक्टर के एहतेशाम ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन युगल किशोर दुबे ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026