परवेज़ अख्तर/सिवान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कंधवारा में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। सभी शिक्षकों ने नेताजी के तस्वीर पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय के प्रधनाध्यपक पंकज कुमार मणि अपने सम्बोधन में कहा कि इस बार की नेता जी की जयंती कुछ खास है। क्योंकि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने 23 जनवरी को नेता जी की जयंति को पराक्रम दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की है। विद्यालय के नगर शिक्षक सह बिहार अराजपत्रित प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद ने कहा कि नेताजी का सम्पूर्ण जीवन देश को अर्पित रहा।उन्होंने ICS की नौकरी देश सेवा के लिए छोड़ दिया और आजाद हिंदी फौज का गठन किया और देश के लोगों से आह्वान किया कि ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा’।कार्यक्रम में सहायक शिक्षक अभय कुमार,नगर शिक्षिका सुमित्रा कुमारी और पल्लवी कुमारी उपस्थित रही।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…