Siwan News

सीएम ग्राम परिवहन योजना शिविर में 13 लाभुकों ने खरीदी गाड़ी

40 गाड़ियों का लाभुकों ने किया बुकिंग

चतुर्थ चरण के तहत लाभुकों का किया गया था चयन

गांधी मैदान में आयोजित हुआ वाहन मेला सह ऋण शिविर

परवेज अख्तर/सिवान:- शुक्रवार को शहर के गांधी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 13 लाभुकों ने जहां वाहन की खरीदारी की, वहीं 40 ने विभिन्न गाड़ियों का बुकिंग कराया. परिवहन विभाग द्वारा वाहन मेला सह ऋण शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर का उद्घाटन डीटीओ कृष्ण मोहन सिंह ने किया. लाभुकों का चयन चतुर्थ चरण के तहत किया गया था. मेला में आंदर, दरौली, महाराजगंज व मैरवा सहित अन्य प्रखंडों के लाभुकों ने भाग लिया. जिन लाभुकों ने वाहनों की खरदारी की उसकी चाभी स्वयं डीटीओ ने उनको सौंपा. मेला में विभिन्न कंपनियों के नौ एजेंसियों ने भाग लिया था. मेला में टेंपो सहित इलेक्ट्रिक व सुप्रीमो को गाड़ियों को लाया गया था. जिला परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभुकों ने सबसे ज्यादा टेंपों व इलेक्ट्रिक कमर्शियल गाड़ियों की खरीद की.

ऋण की राशि कम करने की लाभुकों ने की मां

शहर के गांधी मैदान में आयोजित वाहन मेला में लाभुकों ने ब्याज की राशि कम करने की मांग की. लोगों का कहना था कि सरकार की योजना तो अच्छी है, परंतु ऋण की राशि ज्यादा है. डीटीओ कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मेला का उद्देश्य चयनित लाभुकों को लाभ पहुंचाना है. निबंधन बाद लाभुकों को उनके खाते में अनुदान की राशि अधिकतम एक लाख या कीमत के आधी राशि प्रदान कर दी जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026