Categories: पटना

आपूर्ति पदाधिकारी घर हुई छापेमारी में 13 लाख नगद, आभूषण के अलावा 4.5 करोड़ की संपत्ति मिली

पटना: निगरानी विभाग आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक भ्रष्ट अफसर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है। वैशाली स्थित उनके घर पर छापेमारी के बाद 4.50 करोड़ की सम्पति का खुलासा हुआ है। केवल वैशाली में हुयी छापेमारी में साढ़े 13 लाख रुपए कैश, इसके अलावा आभूषण, 2 करोड़ 30 लाख का भूमि का कागजात बरामद किया गया है। साथ ही 90 लाख बैंक में सेविंग है। DSP के मुताबिक, हाजीपुर के अलावा दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा में भी मकान है। हाजीपुर के अलावा मुजफ्फरपुर में निगरानी की टीम छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी छापेमारी, जांच चल रही है। डीएसपी समेत 12 निगरानी की टीम में सदस्य शामिल है।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के मुसहरी ब्लॉक में पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जिसे जिले का सप्लाई माफिया कहा जाता है। उसके ठिकानों पर छापेमारी जारी है। मुजफ्फरपुर स्थित आवास,सरकारी कार्यालय और शहर के एक मॉल में छापेमारी की जा रही है। अब तक 13 लाख रुपए कैश और 1 किलो सोने के गहने बरामद हो चुके हैं।

बताया जाता है कि इस भ्रष्ट माफिया ने अकूत संपत्ति अर्जित की है, जिसमें मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित ग्रैंड मॉल में करीब डेढ़ करोड़ रुपेश से दो दुकान खरीदा है। वह जांच ब्यूरो की आंख में धूल झोंकने के लिए पत्नी के नाम पर दोनों दुकान खरीदा। लेकिन उसमें अपने नाम की जगह ससुर का नाम दे दिया। निगरानी ब्यूरो की तलाशी जारी है । यह भ्रष्ट अफसर कई सालों से मुजफ्फरपुर जिले में ही पदस्थापित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026