दरौंदा के मड़सरा गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 13 वर्षीय  किशोर की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दो पहर  मड़सरा  गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 13 वर्षीय  किशोर की मौत हो गई ।जबकि ,एक अन्य किशोर  घायल हो गया। घायल किशोर  का इलाज महाराजगंज स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तथा एक की मौत सीवान सदर अस्पताल में हों गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मड़सरा गांव निवासी जीतेंद्र कुमार यादव के 13 वर्षीय पुत्र निरहु कुमार यादव तथा धुपलाल यादव के 8 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार यादव रानीबारी गांव स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बारिश होने के दौरान पेड़ के नीचे छुपे हुए थे,तभी आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हो गए।

जिसमें आनन -फानन में ग्रामीणों ने महाराजगंज स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिंता जनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने निरहु कुमार यादव को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही निरहु ने दम तोड़ दिया। तथा एक का इलाज महाराजगंज स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा हैं। सदर अस्पताल में विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह के निजी सचिव बृजनंदन सिंह के देख -रेख में सारी प्रक्रिया की गई। तथा शव को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

जबकि मडसरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। तथा मृतक निरहु कुमार के परिजनों की सूचना मिलते ही रो- रो कर बुरा हाल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही संगे संबंधियों ने भी मृतक के घर पहुंच कर सांत्वना दिया। तथा मृतक कि मां गीता देवी भाई राहुल कुमार यादव आदि परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन माहौल में हों गया है। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मृतक के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।सीओ दीनानाथ कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख की सहायता राशि मृतक के परिजनों को मुहैया कराया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026