Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कन्हौली गांव में मछली मारने गए 13 वर्षीय युवक की पोखर में डूबकर मौत, कोहराम

घर का एकलौता चिराग था मृतक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाने के कन्हौली दलित बस्ती निवासी संजय राम का 12 वर्षीय पुत्र करण कुमार की पोखर में डूबने से मौत हो गयी.मृतक शनिवार की दो पहर अपने कुछेक दोस्तों के साथ गांव के पश्चिम दिशा स्थित अलिशा चिमनी भट्ठा के निकट स्थित पोखर में मछली मारने गया था. तभी मछली मारने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के पश्चात डूब कर मौत हो गयी. करण को डूबते देख दोस्तों ने बचाने की कोशिश की. बचाने में विफल होने पर इसकी सूचना घर जाकर परिजनों को दी.घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास पोखर की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला गया.

तब तक युवक की मौत हो चूकी थी. घटना के पश्चात परिजनों में चीख चित्कार मच गया. मृतक चार बहनों में घर का एकलौता चिराग था. घर का चिराग बूझने के गम में पिता संजय राम, मां सीता देवी सहित सभी बच्चों का रोरोकर हाल बुरा हो गया था.परिजन बार बार मूर्क्षित होकर गिर जा रहे थे. लोगों के लाख आश्वासन के बाद भी उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था.मृतक गांव स्थित  मध्य विद्यालय कन्हौली में वर्ग 7 वां का छात्र था. मृतक के पिता राजमिस्त्री का काम करते है.सामाचार प्रेषण तक परिजन मुआबजे को ले अधिकारियों से वार्तालाप कर रहे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026