Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पैक्स गोदाम से पीडीएस का 132 बोरा अनाज जब्त

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड के खेढ़ाय पंचायत के पिपरा गांव में सोमवार की दोपहर पैक्स गोदाम में 132 बोरा पीडीएस का अनाज प्रशासन ने जब्त कर लिया है। इसकी गुप्त सूचना ग्रामीणों ने सिवान के एसडीओ को दी है। जिसके बाद एसडीओ ने स्वयं वहां पहुंच कर जांच की। इस दौरान उनके साथ एसडीओ सीओ अमलेश कुमार, एमओ कलामुद्दीन अंसारी, थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और अनाज को जब्त कर लिया है। सभी अनाज के बोरे पर पीडीएस की मोहर लगी हुई थीं। इसमें 98 बोरा चावल और 34 बोरा गेहूं थे। इसके बाद बाजार स्थित दो अन्य जन वितरण प्रणाली की दुकान का निरीक्षण किया गया तो वहां भी अनियमितता पाई गई। वहां जितना अनाज वितरण के लिए उपलब्ध होना चाहिए उतना मौजूद नहीं था। इससे कालाबाजारी का मामला उजागर हो रहा है।
दोनों जविप्र की दुकानों के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही अगर जांच में सबकुछ सही पाया गया तो उनके दुकान का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब प्रशासन वहां पहुंची तो देखा कि गोदाम का ताला तोड़कर फेंक दिया गया है और गोदाम का दरवाजा लगा दिया गया है। इस सबंध में पैक्स अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि गोदाम मेरे घर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर चंवर में है। मुझे फंसाने के लिए गोदाम का ताला तोड़कर गेहूं एवं चावल का बोरा रख दिया गया है। इस सबंध में एमओ कलामुद्दीन अंसारी ने बताया कि पैक्स गोदाम में 98 बोरा चावल एवं 34 बोरा गेहूं जब्त किया गया है। जब्त अनाज एफसीआई का है। इस मामले में पैक्स अध्यक्ष एवं पैक्स सचिव पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026