परवेज अख्तर/सिवान : एसपी नवीन चंद्र झा ने गुंडा पंजी की लिस्ट में आपराधिक छवि वालों की संख्या को बढ़ाते हुए शुक्रवार को नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के करीबी सह राजद नेता व पूर्व प्रत्याशी एमएच नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी हामिद रजा खां उर्फ डबलू खां का नाम शामिल है। डबलू खां पर दंगा भड़काने का आरोप है। वहीं इस थाना से 22 लोगों के नाम को शामिल किया गया है। सभी पर दंगा भड़काने का ही आरोप है। बता दें कि हामिद रजा खां शहाबुद्दीन के बहुत करीबी बताए जाते हैं और राजद में सक्रिय नेता की भूमिका निभाते हैं। इनकी सक्रियता से वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एमएच नगर थाना क्षेत्र के शेख मोहम्मद, जाहिद शेख, शेख शरीफ, नसीम खां, शेख मेराज, शेख रेयाज, मासूम साईं सहित 22 लोगों पर दंगा भड़काने का आरोप है। इन लोगों पर कार्रवाई स्थानीय थाना की अनुशंसा पर की गई है। जबकि तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद अब तक 265 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इसके पहले दो लिस्ट में भी शराब विक्रेता,दंगाई, शराबी, छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में आरोपित किए गए आपराधिक छवि वाले लोगों के नाम शामिल किएगए थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…