✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के बाला गांव में जहरीली शराब मामले में तत्कालीन ओपी प्रभारी सूरज कुमार द्वारा 15 नामजद सहित एक दर्जन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। वहीं इस मामले में मंगलवार को पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि लकड़ीनबीगंज ओपी क्षेत्र के बाला गांव में जहरीली शराब पीने से हुई अब तक आठ लोगों की मौत के मामले में तत्कालीन ओपी प्रभारी सूरज कुमार के लिखित बयान पर ओपी कांड संख्या 28/23 के तहत शराब तस्कर मंटू बीन, सुरेंद्र बीन व दारौंदा थानाक्षेत्र के सोनू कुमार चौहान, नीरज कुमार समेत 15 लोगों काे पूछताछ के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के पश्चात जेल भेज दिया गया है।
एसडीपीओ ने बताया कि सोनू कुमार चाैहान की निशानदेही पर 50 लीटर देसी बनावटी शराब व अधिक संख्या में फिटकिरी बरामद की गई है। वहीं शेष गिरफ्तार तस्कराें से मिली जानकारी के आधार पर शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार मंटू बीन ने अपने स्वीकारोक्ति में कहा कि कोलकाता से 50 लीटर स्प्रीट लाया गया था। 21 जनवरी को उसने कुछ लोगों को शराब दिया था। इसके बाद 22 तारीख को भी कुछ लोग उससे शराब लिए थे। इसमें कुछ लोगों की आंखों की रोशनी धीरे-धीरे समाप्त हो चली थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…